OYO Relationship Certificate: अब OYO में रिलेशनशिप स्टेटस दिखाने के लिए ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी, जानें कहां से बनवाएं।

OYO Relationship Certificate: अब जिन कपल्स के पास रिलेशनशिप सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें OYO में रूम नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि रिलेशन सर्टिफिकेट कहां से बन सकता है।

OYO Relationship Certificate: पिछले कुछ सालों में कई चीजें अचानक से तेजी से उभरी हैं। इनमें से एक नाम है OYO। यह एक होटल कंपनी है जिसकी शुरुआत साल 2013 में हुई थी और अब धीरे-धीरे OYO होटल्स पूरे देश में खुल चुके हैं। इनके होटल की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको बहुत सस्ते में कमरा मिल जाता है। और यही वजह है कि लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। लेकिन अब OYO होटल ने अपनी बुकिंग पॉलिसी में एक बड़ा बदलाव किया है।

पहले कोई भी कपल वैध ID दिखाकर OYO होटल में रूम बुक कर सकता था। लेकिन अब OYO ने कपल्स के लिए रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। यानी जिन कपल्स के पास रिलेशनशिप सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें OYO में रूम नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं कि रिलेशनशिप सर्टिफिकेट कहां से बन सकता है।

OYO Relationship Certificate कहां से बन सकता है?


दरअसल, रिलेशन सर्टिफिकेट कोई खास सर्टिफिकेट नहीं है। भारत में इसके लिए कोई कानून लागू नहीं है। न ही इसे बनाने का कोई प्रोसेस है। असल में, OYO की नई पॉलिसी के मुताबिक, अविवाहित कपल्स को OYO में रूम नहीं दिए जाएंगे। विवाहित कपल्स अपनी शादी का प्रूफ देकर OYO होटल में चेक-इन कर सकते हैं।

See also  Bihar BPSC 70th Pre Exam Recruitment 2024 – सम्पूर्ण जानकारी
Advertisements

विवाहित कपल्स अपना मैरिज सर्टिफिकेट रिलेशनशिप सर्टिफिकेट के तौर पर दिखा सकते हैं। वहीं, अविवाहित कपल्स के पास ऐसा कोई सर्टिफिकेट नहीं होता। न ही वे कहीं जाकर ऐसा सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं, क्योंकि इसके लिए कोई नियम, कानून या प्रक्रिया नहीं है।

यह नियम मेरठ में लागू हुआ है:


अब OYO में बुकिंग के लिए कपल्स को अपना रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी होगा। चाहे वे ऑनलाइन बुकिंग करें या ऑफलाइन, उन्हें अपना रिलेशनशिप सर्टिफिकेट दिखाना होगा। फिलहाल यह नियम उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में लागू किया गया है।

इस बारे में OYO के नॉर्थ रीजन हेड पवन शर्मा ने कहा कि, “OYO लोगों को सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोगों की आजादी और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का ध्यान रखते हैं, साथ ही हम उन माइक्रो मार्केट्स में कानून प्रवर्तन और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स के साथ मिलकर काम करने की जिम्मेदारी को भी समझते हैं, जहां हम काम करते हैं।”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DISCLAIMER

We strive to provide accurate, verified, and reliable information on "Sarkari News TV" by sourcing details from credible and renowned media houses. However, we advise users to cross-verify the information before relying on it. For feedback, suggestions, or complaints, feel free to reach us at support@sarkarinewstv.com.

Sharing Is Caring:

पुनम sarkarinewstv.com वेबसाइट पर एक लेखिका हैं, जहाँ वह नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़े लेख लिखती हैं। पुनम महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और उन्होंने महाराष्ट्र से D.Ed की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें नौकरी और सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है। लेखिका के साथ-साथ, पुनम स्वयं भी नौकरी की तैयारी में जुटी हैं। वे sarkarinewstv.com पर अपने अनुभव के आधार पर नौकरी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करती हैं।