MP Board Exam Date 2025: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं Exam Date जारी, इस तिथि को शुरू होगी परीक्षा

MP Board Exam Date 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। अब परीक्षा तिथि काफी नजदीक आ गई है ऐसे में सभी विद्यार्थी को यह जान लेना जरूरी है कि एमपी बोर्ड परीक्षा कब से शुरू होने वाली है और यह कब तक चलेगी। सभी विद्यार्थियों की जानकारी के लिए हम बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक संपन्न कराई जाएंगी।

एमपी बोर्ड की ओर से MP Board Exam Date 2025 का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इस लेख में हम बताएंगे कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कब तक चलेगी और किस तिथि को किस विषय की परीक्षा ली जाएगी। इसलिए आप यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें क्योंकि यहां हम आपको एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं टाइम टेबल की पूरी जानकारी देने वाले हैं।

MP Board Exam Date 2025 जारी

सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है कि जो इस वर्ष एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, एमपी बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक चलेंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगी।

ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जो इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना टाइम टेबल अवश्य देख लें। अनुमान है कि इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लगभग 18 लाख से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे।

MP Board Exam 2025 Admit Card

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। इसके साथ ही छात्र यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि एडमिट कार्ड कब जारी किए जाएंगे।

इस संबंध में जानकारी दें कि एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से कुछ दिन पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, अभी तक एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तिथि की घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि परीक्षा शुरू होने से 15 से 20 दिन पहले छात्र अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

See also  Instagram Par Followers Kaise Badhaye | इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के 12 बेहतरीन तरीके

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से mpbse.nic.in पर अपडेट चेक करते रहें ताकि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी न छूटे।

MP Board Exam Date 2025

Advertisements

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने मुख्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही 12वीं प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2025 के दौरान संभावित हैं।

परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे इन निर्धारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी की रणनीति बनाएं और पढ़ाई शुरू कर दें। इससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

MP Board Exam Time Table 2025

MP Board Exam Time Table Of Class 10th

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं के लिए बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। विस्तृत कार्यक्रम निम्नलिखित है:

तिथि विषय
27 फरवरी 2025 हिंदी
28 फरवरी 2025 उर्दू
3 मार्च 2025 अंग्रेजी
5 मार्च 2025 मराठी, सिंधी, पेंटिंग, गुजराती, पंजाबी, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
6 मार्च 2025 संस्कृत
10 मार्च 2025 गणित
13 मार्च 2025 सामाजिक विज्ञान
19 मार्च 2025 विज्ञान

 

MP Board Exam Time Table Of Class 12th

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 फरवरी 2025 से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी। विस्तृत कार्यक्रम निम्नलिखित है:

तिथि विषय
25 फरवरी 2025 हिंदी
28 फरवरी 2025 अंग्रेजी
1 मार्च 2025 उर्दू, मराठी
4 मार्च 2025 फीजिक्स, इकोनॉमिक्स, भारतीय कला का इतिहास, एनिमल हसबैंडरी, एलिमेंट्स ऑफ साइंस
5 मार्च 2025 बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
6 मार्च 2025 ड्रॉइंग एंड डिजाइन
7 मार्च 2025 भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
8 मार्च 2025 बायोलॉजी
10 मार्च 2025 मनोविज्ञान
11 मार्च 2025 आईपी (इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस)
12 मार्च 2025 संस्कृत
17 मार्च 2025 रसायन शास्त्र, इतिहास, बिजनेस स्टडीज, एलिमेंट्स ऑफ साइंस एंड मैथ्स फॉर एग्रीकल्चर, ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, होम मैनेजमेंट
20 मार्च 2025 समाज शास्त्र
22 मार्च 2025 एग्रीकल्चर, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी
24 मार्च 2025 राजनैतिक शास्त्र
25 मार्च 2025 गणित

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

DISCLAIMER

We strive to provide accurate, verified, and reliable information on "Sarkari News TV" by sourcing details from credible and renowned media houses. However, we advise users to cross-verify the information before relying on it. For feedback, suggestions, or complaints, feel free to reach us at support@sarkarinewstv.com.

Sharing Is Caring:

पुनम sarkarinewstv.com वेबसाइट पर एक लेखिका हैं, जहाँ वह नौकरी, सरकारी योजनाएँ, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से जुड़े लेख लिखती हैं। पुनम महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और उन्होंने महाराष्ट्र से D.Ed की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें नौकरी और सरकारी योजनाओं पर लेख लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है। लेखिका के साथ-साथ, पुनम स्वयं भी नौकरी की तैयारी में जुटी हैं। वे sarkarinewstv.com पर अपने अनुभव के आधार पर नौकरी और सरकारी योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करती हैं।